FREEDOM 251 KE BAREME NAYA KHULASA PAY U JABTAK PHONE DELIVERD NAHI HONGE TABTAK PAYMENT NAHI KAREGI.
PayU ने अपने स्टेटमेंट में लिखा है, 'एक जिम्मेदार कंपनी होने के नाते हम Freedom 251 के लिए जमा कराए गए पैसे को लेकर सतर्क हैं। पिछले कई दिनों से हमारे पास Freedom 251 के बारे में सवाल आ रहे हैं। हम भरोसा दिलाते हैं कि जिन लोगों ने पैसा जमा कराया है, वह हमारे पास सुरक्षित है। अगर डिलिवरी नहीं हुई, तो पैसा लौटा दिया जाएगा।' आपको बता दें कि Ringing Bells ने ऑनलाइन फोन बुकिंग से पहले PayU के साथ करार दिया था। कंपनी ने इसी कंपनी के जरिए ऑनलाइन पेमेंट कराई हैं। उधर, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह ग्राहकों का पैसा लेकर किसी को भागने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि मामले को देखने के लिए जांच टीम गठित कर दी गई है।
0 comments:
Post a Comment