Monday, 1 February 2016
हथौड़ा मारने पर भी नहीं टूटेगी इस फोन की स्क्रीन, जानिए और क्या है खास
Posted by Modji Rajput in: mobile news
नई दिल्ली मोबाइल फोन निर्माता कंपनी मोटोरोला अब एक ऐसा स्मार्टफोन लेकर आई है जिसकी स्क्रीन जोर फेंकने या काफी ऊंचाई से गिरने पर भी नहीं टूटेगी। कंपनी ने पहले इसे मोटोरोला मोटो फोर्स एक्स नाम से लेकर आई है और पहले इसे अमरीका में लॉन्च किया गया था। कंपनी अब इसे भारत लेकर आई है। दुनिया का पहला ऐसा हैंडसेटयह दुनिया का पहला ऐसा हैंडसेट है जिसमें शटरप्रूफ डिस्पले स्क्रीन दी गई है। इस फोन को फेंकने या डिस्पले पर भी हथौड़ा मारने पर भी स्क्रीन नहीं टूटेगी।
इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.4-इंच का क्यूएचडी डिस्पले दिया गया है। जिसमें 2560*1440पिक्सल रेजल्यूशन उपलब्ध है। फोन को क्वॉल्कॉम स्नैपड्रेगन 810 ऑक्टाकोर चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 3जीबी रैम है। यह फोन 32जीबी और 64जीबी दो स्टोरेज वैरियंट में लाया गया है। 21 मेगापिक्सल कैमरा भी है खासमोटो एक्स फोर्स में फोटोग्राफी के लिए ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 21 मेगापिक्सल रीयर कैमरा दिया गया है। वहीं 5 मेगापिक्सल कैमरा भी मौजूद है। फोन में क्विकचार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,760 एमएएच की बैटरी दी गई है। अन्य कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर 4 जी एलटीई, वाईफाई और ब्लूटूथ उपलब्ध हैं।
About Admin of the Blog:
Imran Uddin is the founder of AllTechBuzz .He is a Tech Geek, SEO Expert, Web Designer and a Pro Blogger. Contact Him Here
0 comments:
Post a Comment