Tuesday, 17 November 2015

18 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:-...18 MI NAVEMBER KI MAHATAVPURNE GHATNAE

Posted by Modji Rajput
18 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:-...
1994 - संयुक्त राष्ट्र ने फ़िलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को मान्यता प्रदान की।
2002 - संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों का पहला दल हैंस ब्लिक्स की अगुआई में बगदाद पहुँचा।
2003 - श्वार्जेनेगर ने कैलीफ़ोर्निया के गवर्नर पद की शपथ ली।
2005 - प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे श्रीलंका के नये राष्ट्रपति निर्वाचित। ईराक में हुए बम विस्फोट में 44 लोगों की मृत्यु। उत्तर कोरिया के मानवाधिकार रिकार्ड पर संयुक्त राष्ट्र चिन्तित।
2008- केन्द्र सरकार ने वैश्विक आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में 50,000 करोड़ रुपये देने का निर्णय किया। बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व मंत्री नटवर सिंह को पार्टी से निष्कासित किया। सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त एमएखान का निलम्बन जारी रहने का आदेश दिया। भारत व मिश्र के बीच पाँच समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

18 नवंबर को जन्मे व्यक्ति:-
1901: वी शांताराम निर्देशक, फ़िल्मकार, अभिनेता
18 नवंबर को हुए निधन:-
1978 - धीरेन्द्र नाथ गांगुली, बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक
1962 - शैतान सिंह, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक
1893 - कनिंघम - एक ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री, जिसे "भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता" कहा जाता है।
1835 - कर्नल टॉड - अंग्रेज़ अधिकारी एवं इतिहासकार, जिसे राजस्थान के इतिहास का मार्ग सर्वप्रथम प्रशस्त करने का श्रेय दिया जाता है।
18 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:-
राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह)
नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)
राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)
विश्व वयस्क दिवस
मिरगी दिवस.

0 comments:

Post a Comment